Latest

इविवि: स्नातक का बैक पेपर स्थगित, हॉस्टल में अंत:वासी मिला कोरोना संक्रमित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 21 जनवरी से होने वाले स्नातक के बैक पेपर को स्थगित कर दिया गया है। अब परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। अब बैक पेपर को लेकर परीक्षा समिति की दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में तय होगा कि परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में होगी। इसके बाद बैक पेपर के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
ज्ञात हो कि इसबार स्नातक में दो विषयों में फेल छात्रों को बैक पेपर में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक बैक परीक्षा के लिए वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था। इसी बीच एएन झा हॉस्टल में दो और एफसीआई बिल्डिंग में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल गया है। पीआरआरो डॉ. जया कपूर ने बताया कि यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा के नजरिए से 21 जनवरी से होने वाले बैक पेपर को स्थगित कर दिया गया है। अब बैक परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम समिति के बैठक के बाद जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button