Latest

क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर महापौर ने किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सफाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर अल्लापुर , तिलक नगर में प्रयाग स्टेशन के पीछे सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा अथवा तिलक नगर क्षेत्र नाली में सिल्ट भरी पाई गई और क्षेत्र में गंदगी को देखते हुए , महापौर जी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उपस्थित जोनल अधिकारी संजय ममगई को आदेश दिया पूरे क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कर्मचारी लगाकर सम्पूर्ण क्षेत्र की व्यापक सफाई तत्काल कराई जाए साथ ही क्षेत्र में कुछ घरों में सीवर का कनेक्शन नही हुआ था सम्बंधित अधिकारी ललित को आदेशित किया तत्काल प्रभाव से घरों का कनेक्शन किया जाए जिससे सुविधाओं का लाभ ले सके । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सोनू सिंह पटेल, अलका श्रीवास्तव नामित पार्षद, अनूप मिश्रा नामित पार्षद, विनय कुमार मिश्र पार्षद प्रतिनिधि, विश्वनाथ लाल निगम, देव नारायण तिवारी, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button