Latest

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी तय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस ने एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। कार्यकारिणी की छह सीटों के लिए नगर निगम में 15 जनवरी को चुनाव होगा। इसमें नगर निगम के सभी चुने हुए 80 पार्षद हिस्सा लेंगे। कार्यकारिणी चुनाव को लेकर बुधवार को चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में पर्यवेक्षक बनाकर आये वसीम अन्सारी के साथ अध्यक्ष नफीस अनवर ने कांग्रेस के पार्षदों के संग बैठक की। जिसमे पार्षदों ने सर्वसहमति से सिविल लाइन्स से पार्षद सुशील कुमार को कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने सुशील को चुनाव जिताने की पार्टी के पार्षदों से अपील की। एआईसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन ने सुशील को प्रत्याशी बनाये जाने पर सभी पार्षदों का आभार जताया।
बैठक के दौरान: नफीस अनवर, अरुण तिवारी, मुकुन्द तिवारी, अशोक सिंह, तस्लीम उद्दीन, जिया उबैद, अल्पना निषाद, मुमताज़ अंसारी, रंजन प्रजापति, मीरा देवी आदि लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button