प्रदेश

राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजस्थान विधानसभा का करेंगे घेराव

कन्हैया के हत्यारों को फांसी दो

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने राजस्थान के उदयपुर में हुई मृतक कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा। उस दौरान जॉर्ज टाउन स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया । प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि कन्हैया लाल की निर्मम हत्या की गई । यह यह बेहद शर्मनाक की बात है। हिंदू संगठनों को इस पर जागना चाहिए उस दौरान यह भी कहा गया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय हिंदू संगठन के सभी जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता राजस्थान जाकर प्रदर्शन करेंगे एवं विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदर्शन एवं घेराव के माध्यम से हत्या करने वाले आरोपियों को फास्ट ट्रैक के तहत जल्द सुनवाई कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की जाएगी।

Related Articles

Back to top button