सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति से भूपिन्दर सिंह मान के अलग होने का किसान कांग्रेस ने स्वागत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति से भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिन्दर सिंह मान के अलग होने का किसान कांग्रेस ने स्वागत किया है। इस अवसर पर बलुआघाट में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि हम सब कोई कमेटी नहीं चाहते हैं,तीनों कानूनों को रद्द किए जाये इससे कम हमे कुछ भी मंजूर नहीं है। बैठक में अन्य वक्ताओं ने कहा कि समिति के तीन अन्य सदस्यों को भी इससे अलग हो जाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों पर किसानों और केंद्र के बीच गतिरोध को सुलझाने के लिए किसी समिति के गठन की मांग ही नहीं की थी। कुछ नेताओं ने मान को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए भी सुझाव दिया। उलेखयनीय है कि किसान संगठन और विपक्षी दल समिति के सदस्यों को लेकर आशंका जाहिर करते हुए कह रहे थे कि इसके सदस्य पूर्व में तीनों कानूनों की पैरवी कर चुके हैं। उपरोक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष यमुनापार जितेंद्र कुमार,अरुण चौरसिया,संजय द्विवेदी, नितिन तिवारी,जगदीश पांडेय,राम राज गौतम,नरेश विश्वकर्मा,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



