Latest

भ्रष्टाचार में उरुवा के सीडीपीओ निलंबित

चार माह पहले मेजा थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भ्रष्टाचार, गबन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से दुव्यर्वहार के आरोप में उरुवा ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) स्मृति कुमार सिंह को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ मेजा थाने में चार महीने पहले मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हैं। निलंबन के बाद उन्हें जौनपुर डीपीओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
उरुवा ब्लाक में तैनात स्मृति कुमार सिंह के खिलाफ करीब साल भर पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी। कई शिकायतों के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज राव ने इसकी जांच कमेटी से करवाई। जांच के दौरान पता चला कि स्मृति कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली की। उनके साथ अभद्रता भी की। इस दौरान शासन से जो धनराशि आई, उसका गबन भी किया।
गबन का मामला सामने आने पर उनसे वसूली की गई। साथ ही जांच कमेटी की रिपोर्ट एसएसपी प्रयागराज को भेजी गई कि स्मृति कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। एसएसपी के निर्देश पर छह सितंबर 2020 को मेजा थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने और निलंबन के बाद अब उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button