आईजी व डीआईजी वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आज शुक्रवार को रिर्जव पुलिस लाइन का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की ब्यवस्था प्रबंधनों की जाँच पड़ताल की और सम्बन्धित सुब्यवस्थित हेतु निर्देशित किया साथ ही साफ सफाई व कोविड-19 से बचाव के लिए भी निर्देेश दिए । आज शुक्रवार सुबह दोनों अधिकारीगण प्रयागराज पुलिस लाइन में बने कार्यालय का निरीक्षण करने पहुँचे । उन्होंने पुलिस कैंटीन पहुंचकर वहां के माल संबंधीत कागजात की जांच की। तत्पश्चात बैरक, शस्त्रागार, क्वार्टर गारद, परिवहन शाखा, कार्यालय, स्नानघर और आवास आदि का निरीक्षण किया।दोनों अधिकारीगण साफ सफाई हेतु निर्देशीत किए। इसके साथ ही पुलिस कोरोना हेल्प डेस्क का भी जायजा लेते हुए वहां तैनात पुलिसकर्मियों को खुद को सुरक्षित एवं विशेष सतर्कता हेतु कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।




