योगीराज में मठ को संरक्षण और मंदिरों की खैर नहीं-उज्जवल रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मंदिरों पर लगातार हो रहे सरकारी हमले की निन्दा करते हुए कहा कि योगीराज मे रातों रात मंदिर गायब हो जा रहे हैं स्थानीय लोग सुबह जब पूजा के लिए अपने घर से निकलते हैं तो मंदिर गायब मिलता हैं जिससें उनकी आस्था को ठेस पहुंचती हैं।

विधायक ने कहा कि योगी-मोदी सरकार को छोटी मंदिर छोटे लोग नहीं पसंद है तभी तो अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए घर घर भिक्षाटन का कार्यक्रम भाजपा कर रही हैं और लोगों के घरों के सामने स्थित दशकों से स्थापित मंदिरों को रातों रात उजाड़ दिया जा रहा है।यह कैसा भाजपा का दोहरा मापदंड हैं जब कण – कण मे भगवान बसते हैं तो छोटी मंदिरों पर कहर क्यों। आस्था को भी इवेंट बना दिया भाजपा ने।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार मे कोई भी मंदिर को नहीं तोड़ा गया और ऐसा होता तो हिन्दू धर्म खतरे में का नारा लगा कर भाजपाई सड़क पर आ जाते।
उन्होंने कहा कि इतिहास उठा कर देख ले इलाहाबाद में औरंगजेब के समय में भी इतने मंदिर नहीं टूटे जितने योगीराज मे अतिक्रमण सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मंदिर मस्जिद को उजाड़ा गया हैं।
विधायक ने कहा कि योगी सरकार ठोको नीति की निंदा के बाद उजाड़ो नीति पर चल रही हैं वो चाहे मंदिर-मस्जिद या आम जनता हो सब पर बुलडोजर चलाने का कार्य कर जनता को डराने धमकाने मे लगीं हैं पर उनको यह नहीं मालूम कि जनता डरने वाली नहीं हैं।
सपा जिलाउपाध्यक्ष पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में पैसे की बरबादी ही हो रही हैं कोई प्लानिंग आम जनता के हितों को ध्यान में रख कर नहीं बनायें जा रहे हैं सिर्फ सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के घरों को तोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी मिशन, पीडीए,नगर निगम,पुलिस आदि विभागों को कोई समन्वय नहीं है सब अपने हिसाब व अदूरदर्शिता से कार्य कर रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण धोबी घाट नाइट मार्केट हैं एक विभाग खुलवाता हैं दूसरे बंद करा देते हैं।इसमें विभाग की नहीं नुकसान गरीब दुकानदार व आम जनता का होता हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि हर चार कदम पर रेड लाइट अदूरदर्शिता का एक उदाहरण हैं बालसन चौराहे से धोबी घाट तक जहां बिना जाम के गाड़ी सरपट दौड़तीं थीं अब रेड लाइट की वजह से जाम लगता हैं और गाड़ी के धुएं की वजह से प्रदूषण फैलता है।


