Latest
पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

कथा संपन्न होने पर भंडारे का हुआ आयोजन
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका में दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज इकाई के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई इस अवसर पर मिशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना काल में दिवंगत हुई आत्माओं की शांति के लिए हवन किया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ हवन करने वालों में राजेश केसरवानी, प्यारेलाल जायसवाल ,अजय जायसवाल, कुमार नारायण ,नीरज गुप्ता, अभिलाष केसरवानी ,संतोष चौरसिया, विमला जायसवाल, उषा केसरवानी, कुसुम केसरवानी, विजयलक्ष्मी केसरवानी, सरिता जायसवाल, प्रीति गुप्ता एवं मिशन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।


