स्वामी योगी सत्यम ने देश-विदेश से पहुंचे कल्प वासियों को कराया योग का अभ्यास
प्रयागराज (अनुराग शुक्ल)। आज माघ मेला क्षेत्र मे मोरी रोड पर क्रिया योग शिविर में स्वामी योगी सत्यम ने देश-विदेश से पहुंचे कल्प वासियों को क्रिया योग का अभ्यास कराया । उन्होंने क्रिया योग ध्यान से शरीर के भीतर की तीन शक्तियों का अनुभव कराया ।

बताया कि इस योग पद्धति से शरीर में विष्णु शक्ति से सूक्ष्म शरीर में प्रवाहित होने वाली ब्रह्म शक्ति तथा भौतिक शरीर में प्रवाहित होने वाली शक्ति शिव शक्ति का अभ्यास किया जा सकता है । बताया की क्रिया योग ध्यान से मनुष्य पर ब्रह्मा विष्णु शिव शक्तियों की पूर्व अनुभूति कर लेता है । तो सभी प्रकार के कष्ट हमेशा के लिए समाप्त हो जाते हैं ।क्रिया योग अभ्यास कार्यक्रम में देश देश के साथ विभिन्न प्रदेशों से आये लोगों ने क्रिया योग कर स्वस्थ और प्रसन्न रहने की विद्या सीखी।

क्रिया योग केंद्र में मुख्य रूप से गुरुजी योगी सत्यम जी के साथ सभी क्रिया योग के अनुयाई एक माह से निरंतर क्रिया योग का अभ्यास कर रहे हैं। क्रिया योग केंद्र में माता राधा सत्यम जी क्रिया योग गुरु मुकुंद जी के दिशा निर्देश में सैकड़ों बच्चे निरंतर क्षेत्रों में जाकर क्रिया योग का अभ्यास कराते हैं । गांव गांव में क्रिया योग का लोगों में अच्छा खासा प्रभाव डाल रहा है। उसका मुख्य बिंदु रहा है क्रियायोग के माध्यम से स्वस्थ रहना।



