भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में महापौर को ज्ञापन सौपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने BHS नाइट मार्केट के दुकानदारों के साथ जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी के नेतृत्व में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से मुलाकात करके ज्ञापन दिया। जिसमें कि मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ने महापौर से यह कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर बंद कराई गई हैं । मंडल शहर के अंदर कुछ जगह को चिन्हित करके बताएं ताकि 5-10 की संख्या में दुकानों को लगवाया जा सके सलाहकार मनीष कुमार गुप्ता ने इस संबंध में कल पृथ्वी गार्डन पर व्यापारियों की एक बैठक आहूत की है । जिसमें कि शहर के चिन्हित जगहों का मार्ग व्यापारियों का डाटा लेकर महापौर से पुनः वार्ता करके उनकी दुकानें पुनः लगवाने का कार्य व्यापार मंडल करेगा ।महापौर ने यह भी बताया कि व्यापारी धैर्य से काम ले दुकाने लगवाने का जो गाइडलाइन आई है । उसी के अनुरूप दुकाने लोगों को आवंटित की जाएंगी व्यापार मंडल ने महापौर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी बातों को सुना और राहत प्रदान की
ज्ञापन देने वाले में प्रमुख रूप से नमनजोत सिंह रॉयल सरदार, कृष्ण कुमार गुप्ता, हिमांशु पाण्डेय, हिमांशु केसरवानी ,राजेश गुप्ता, शाहनवाज आलम शाहनवाज आलम मोहम्मद अफाक मोहम्मद आरिफ मोहम्मद सजी मोहम्मद आकिब प्रफुल्ल जैसवाल राहुल कुमार रोहित सिंह आशीष मनीष आदि बड़ी संख्या में फुटपाथ व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।




