बूथ स्तर पर डायरी का निर्माण किया जाएगा भाजपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल के द्वारा आयोजित बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की डायरी का निर्माण शीघ्र से शीघ्र कराएं जिससे कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के उद्देश सिद्धांत एवं उसका इतिहास जान सके और कार्य योजना के अंतर्गत पार्टी को बूथ स्तर और मजबूत बनाया जा सके और आगे का की
सेक्टर और बूथ हमारी शक्ति के केंद्र हैं इनमें, मजबूत, गतिशील संगठन खड़ा हो इस निमित्त डायरी का निर्माण शीघ्र से शीघ्र करें। बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती अनीता सचान नवरत्न कत्याल विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी अरविंद केसरवानी शिव शरण सिंह शिव मोहन गुप्ता नीरज केसरवानी मनमोहन मिश्रा अतुल खन्ना लता उपाध्याय आदि मंडल के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




