Latest

कटान से प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 4-5 में जल स्तर बढ़ने के कारण आई कटान का निरीक्षण आज जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने किया।

जिलाधकारी ने अखिल भारती दंडी वाडा व्यवस्था परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्म आश्रम के शिविर में कल्पवासियों से बातचीत की ।

हाल ही में संगम नोज एवं कुछ अन्य घाटों पर जल के रंग में बदलाव की चिंता साधु एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा व्यक्त की गई थी जिसके दृष्टिगत नरोरा डैम से पानी छुड़वाया गया था। जल स्तर बढ़ने के कारण जल स्वच्छ एवं निर्मल हो गया परंतु कटान की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई जिससे स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया एवं किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कटान के कारण श्री जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी मुनीषाश्रम जी महाराज के कैंप के पिछले हिस्से में लगे कुछ टेंट का स्थानांतरण एहतियात के तौर पर किया गया है। इसके अतिरिक्त कोई भी संस्था कटान से प्रभावित नहीं हुई है।

निरीक्षण उपरांत जिलाधकारी ने कुछ संस्थाओं के महंतों से भेंट की तथा अखिल भारती दंडी वाडा व्यवस्था परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज के दर्शन करते हुए उनके शिविर में रह रहे कुछ कल्पवासियों से बातचीत की तथा उनकी भी कोविड-19 आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक की। जांच के दौरान सभी जगह उपस्थित शत प्रतिशत लोगों के पास 5 दिन के भीतर की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पाई गई। बातचीत के दौरान विभिन्न जनपदों से आए कल्पवासियों ने बताया कि उन्हें संस्था द्वारा पहले से ही कह दिया गया था कि बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के संस्था में आने की अनुमति नहीं इसलिए वे सब अपने साथ रिपोर्ट लेकर आए हैं। महंत श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कल्पवासियों के एंटीजन टेस्ट हेतु स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस निरंतर आ रही हैउनके साथ अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने भी अपनी कैम्प में कोरोना से बचाव के उपाए किये गये है। तत्पश्चात जिलाधिकारी मनी रामदास छावनी गए तथा महंत श्री राम गोपाल दास जी के दर्शन कर उनके यहां कोविड-19 से संबंधित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महंत जी ने भी आश्वस्त कराया की उनके यहां भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन हो रहा है एवं किसी भी कल्पवासी को बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के आने की अनुमति नहीं है।

Related Articles

Back to top button