पोलियो ड्राप की तरह कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में लगें-रेवती रमण सिंह

पेट्रोल-डीजल और प्रधानमंत्री केयर फंड से बहुत पैसा इकट्ठा हुआ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण ने मोदी सरकार से मांग किया है कि भारत के सभी नागरिकों को पोलियो ड्राप की तरह मुफ्त मे कोरोना वैक्सीन लगाई जाय ।उन्होंने कहा कि क्योंकि सस्ता कच्चा तेल खरीद कर मंहगा पेट्रोल – डीजल बेचा हैं केंद्र सरकार ने जो बीच के पैसे खरबों रूपये कमाया है सरकार ने उससें कोरोना वैक्सीन खरीद कर सभी नागरिकों को मुफ्त लगाई जाय चाहे वो अमीर हो या गरीब क्योंकि पोलियो अभियान में यहीं हुआ था । सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फंड में खरबों रूपये चन्दा आया उसका कहा और कैसे इस्तेमाल हुआ आज तक देश की जनता को कोई भी जानकारी नहीं हुई जनता इंतजार कर रही हैं की प्रधानमंत्री एक दिन टीवी पर आकर डिटेल्स मे बतायेंगे की उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए जो फंड इकट्ठा किया उसका इस्तेमाल कहा कहा किया और अगर अभी नहीं किया है तो गरीबों को कोरोना वैक्सीन लगवा दें जिससें उनपर आर्थिक बोझ ना पड़े। पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि पूछता हैं भारत की 20लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज कहा आया और चला कहा गया उसका कोई पता ही नहीं चला शायद अर्णव गोस्वामी को पता हो।रोजगार बढ़ाने का ढिंढोरा पीटा गया पर रोजगार बढऩे की जगह रोजगार और घट गए इसलिए बेरोजगारी का आकंडा बताने वाली संस्था को बन्द कर दिया गया।


