Latest

गणतंत्र दिवस : शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। प्रयागराज रेंज के सभी जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है और सीमाओं पर जांच भी शुरू हो गई है। संदिग्ध लोगों के साथ ही इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की नजर रखी जा रही है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। आइजी केपी सिंह ने सभी पुलिस कप्तानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माघ मेला क्षेत्र, आनंद भवन, हाईकोर्ट जैसे अन्य महत्वपूर्ण संस्थान व प्रतिष्ठान पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी तरह प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर में पुलिस अधिकारी सुरक्षा-व्यवस्था का खाका खींच चुके हैं। चारों जिलों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। आइजी केपी सिंह का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर रेंज में शांति-व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button