Latest

श्रीमहन्त हरि गिरि जी उडन खटोला से गये मां अम्बा जी के दर्शन किये व गोरख पीठ मे,कमंडलु कुण्ड ,गुरू शिखर (दत्तात्रेयो भगवान की चरण पादुका) में मत्था टेका,

1 फरवरी से प्रायगराज परिक्रमा के लिये तीर्थराज प्रयाग पधारेंगे ।


( अनुराग शुक्ला )
जूनागढ़ (अनुराग दर्शन समाचार)। जूनागढ़ गुजरात भावनाथ तलेटी से लेकर गिरनार पर्वत पर स्थित अम्बा जी तक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री भावनाथ मन्दिर के श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की प्रेरणा से उषा कंम्पनी ने उडन खटोला बनाया है। महाराज श्री ने उडन खटोला से गये मां अम्बा जी के दर्शन किये । साथ ही गोरख पीठ मे भी दर्शन किये ,कमंडलु कुण्ड मे जाकर प्रसाद ग्रहण किया ,गुरू शिखर (दत्तात्रेयो भगवान की चरण पादुका)मे जाकर मत्था टेका,अग्नि अखाडा के सभापति श्रीमहन्त मुक्तेश्वरानन्द ब्रह्मचारी जी , अखाड़ा परिषद के मीडिया प्रभारी गोविंद सोलंकी उज्जैन ,साथ ही गिरिनार मण्डल के सन्तो के साथ सभी स्थानो फर दर्शन पूजन किया मत्था टेका ,भगवान दत्ता भगवान की तपस्थली है जूनागढ गुजरात मे हरि गिरि जी महाराज भावनाथ मन्दिर के महन्त है वहा की व्यवस्थाओ को लेकर 2 सप्ताह से उही पर निवास कर रहे है ,भावनाथ मन्दिर से गिरिनार गुरू शिखर तक 1000 सीढीया उसमे वृद्ध जनो को काफी तकलीफ होती थी तो महाराज श्री के प्रयास से निश्चित ही सभी श्रद्धालुओं को बहुत प्रेम से दर्शन कर पायेंगे ,1 फरवरी से प्रायगराज परिक्रमा के लिये तीर्थराज प्रयाग पधारेंगे ।

Related Articles

Back to top button