वरिष्ठ पत्रकार के पिता ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी का निधन


सुभाष चौराहे पर आयोजित हुई शोक सभा।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश त्रिपाठी जी के पिता व नकासकोना स्थित भारतीय विद्या भवन के प्रधानाचार्य व ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी जी का स्वास्थ्य कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। श्री त्रिपाठी जी को किडनी की शिकायत बताई गई थी । जिसका इलाज चल रहा था । आज शाम 4 बजे स्वरूपरानी अस्पताल में निधन हो गया। श्री त्रिपाठी के निधन से ब्राह्मण समाज व ज्योतिषचर्यो में शोक की लहर दौड़ गई है । श्री त्रिपाठी के पुत्र सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कल दारागंज में अंतिम संस्कार होगा । सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर वरिष्ठ पत्रकार व फोटोग्राफरों का एक शोक सभा आयोजित हुई । शोक सभा में सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के पिता ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा को सान्त्वना प्रदान की। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार जेपी सिंह विभु गुप्ता लक्ष्मीकांत शुक्ला पप्पू संजय कुमार प्रकाश सिंह संतोष सिंह अमोद सिंह दीपक श्रीवास्तव अनुराग शुक्ला शिव त्रिपाठी वीरेंद्र पाठक संदीप तिवारी आलोक मालवीय पंकज श्रीवास्तव आलोक सिंह मोहम्मद मोइन खान पंकज चौधरी सुशील तिवारी पवन द्विवेदी आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।
