Latest

सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने 31 सदस्यों को सौंपा पदभार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय जार्जटाउन में ज़िलाध्यक्ष शिक्षक सभा संतोष कुमार यादव द्वारा 31 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया।समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की उपस्थिती में गुरुचरण दास,अरविन्द यादव,अनिल विश्वकर्मा,ओम प्रकाश बिन्द को शिक्षक सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी में ज़िला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।डॉ अरविन्द पटेल को महासचिव तो राजेश कुमार सरोज को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शिवरतन सिंह पटेल,हरिश्चन्द्रश्रीवास्तव,देवतादीन यादव,ज्वाला सिंह को ज़िला सचिव के रुप मे शिक्षक सभा मे ज़िम्मेदारी दी गई।अंजय सिंह पटेल,तीरथराज पटेल,वीरेन्द्र यादव,आदित्य श्रीवास्तव,जनक राम पाल,नारेन्द्र सरोज,मनोज भारतीया,शरद पटेल,प्रदीप कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,शाहिद इकबाल,विजय सिंह मौर्या,त्रिभूवन नारायण यादव,ओम प्रकाश सरोज,जय सिंह यादव,तीरथ यादव,त्रिलोकी नाथ,जबर सिंह पटेल,जुनैद अहमद,कमला शंकर यादव को कार्यकारिणी सदस्य का पदभार सौंपा गया।ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव व शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को माला पहना कर बधाई दी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मिशन 2022 को लेकर शिक्षको,छात्रों किसानो,अधिवक्ताओं महिलाओं के लिए संघर्षरत रह कर समाजवादी सोच से अवगत कराते हुए भाजपा के जनविरोधी निर्णयों पर लोगो को जागरुक करने और समाजवादी पार्टी की अगली सरकार बनाने मे योगदान देने की अपील की गई।संतोष यादव,ननकऊ यादव,नाटे चौधरी,राकेश यादव,जी एस यादव,सै०मो०अस्करी,आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button