Latest

मेजा पुलिस द्वारा मास्क व हेलमेट चेकिंग से वाहन चालको में हड़कम्प

मेजारोड, प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस चौकी के नवागंतुक प्रभारी प्रीत कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह के द्वारा मेजारोड बाजार के गोल चौराहे पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों का मास्क व हेलमेट चेकिंग से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।प्रभारी प्रीत कुमार पाण्डेय नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मेजारोड चौराहे पर दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को मास्क और हेलमेट के लिए जागरूक किया गया और कई वाहनों के चालान भी काटे गए। रुट चेकिंग का नेतृत्व कर रहे प्रभारी प्रीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित के आदेशानुसार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में लोगो को मास्क पहनने और बाइक चालको को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इसके अलावा बड़े पैमाने पर बाइक चोरी की घटनाओं की रोक्त के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगो में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है और लोग गाइडलाइन का पालन कर रहे है।फ़िलहाल चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा

Related Articles

Back to top button