Latest
सात की मौत, 596 संक्रमित मिले, कई दिनों बाद आयी राहतभरी खबर, संक्रमित व मरने वालों की संख्या हुई कम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में बुधवार को 596 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। 24 घंटे में सात लोगों की इस वैश्विक महामारी के कारण मौत हो गयी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 11743 लोगों की कोरोना जाँच की गई। 1749 लोगों ने कोरोना को मात दी। 51 लोग अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे और 1698 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 56291कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय की कई दिनों बाद कोरोना को लेकर जिले में कुछ राहत की खबर आयी है। बुधवार को न सिर्फ संक्रमितों की संख्या में कमी आयी बल्कि मारने वालों की रफ्तार पर बड़ा ब्रेक लगा।




