Latest

72 वे गणतंत्र दिवस समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया झंडारोहण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज 72 वे गणतंत्र दिवस समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अपने विशाल परिवार नगर और जिले के सभी संबद्ध व्यापार मंडलों के साथ सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल, शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल, पान दरीबा उद्योग व्यापार मंडल, चौक उद्योग व्यापार मंडल, अतरसुइया उद्योग व्यापार मंडल, कीडगंज उद्योग व्यापार मंडल, बजाजा पट्टी उद्योग व्यापार मंडल, लोकनाथ उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवाउद्योग व्यापार मंडल, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर, महिला उद्योग व्यापार मंडल, फाफामऊ उद्योग व्यापार मंडल, लालगोपालगंज उद्योग व्यापार मंडल एवं अन्य के साथ देश के सबसे बड़े पावन पर्व पर पूरी आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। अपने शहीद वीर सपूतों के बलिदान को याद किया, नमन किया । वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया, छोटे बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । मोहम्मद अली पार्क व्यापार मंडल मुख्य अतिथि महापौर जी रही। सभी कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल महामंत्री अनूप वर्मा मुसाब खान अनु केसरवानी नीरज जयसवाल अमित सिंह बबलू अनिल गुप्ता विशाल कनौजिया अवंतिका टंडन काजल कैथवास सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button