हत्या के तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार

फोन से बुलाया और लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना करैली क्षेत्र सैदपुर में बीते मंगलवार को घुरपुर सेन्दुवार नि०सुशील कुमार पुत्र अभयराज की लाठी डंडे से पीटकर हत्या की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को प्रयुक्त लाठी समेत आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी नगर दिनेश कुमार सिंह व सीओ नगर प्रथम द्वारा हत्या के अपराधियो की जल्द गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिए गए आदेश व निर्देश को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष बृजेश सिंह अन्य पुलिस की मदत से थाना क्षेत्र सैदपुर में हुई हत्या घटना में शामिल वांछित आरोपी ललउ पाल, प्रदीप पाल तथा भाई संदीप पाल पुत्र सुकुरु लाल निवासी ग्राम सैदपुर करैली को आज करीब बारह बजे गाँव से गिरफ्तार कर लिया। वहीँ पूछ तांछ में अपराधियो ने बताया कि मृतक सुशील मेरे सगे मामा का लड़का था कुछ दिन पहले कुछ रूपये चोरी की थी मागने पर वापस नहीं कर रहा था उसे बहाना बनाकर फोन से बुलाया गयाऔर लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही किया गया।




