Latest

डिप्टी सीएम ने किया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की डायरेक्टरी का विमोचन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की वार्षिक डायरी का विमोचन किया।

 

पत्रकार आमिर व शिव को किया सम्मानित

 

सर्किट हाउस में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की डायरेक्टरी विमोचन का कार्यक्रम सम्पन हुआ । इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को पुष्प गुच्छ व स्म्रतिचीन देकर सम्मानित किया । कार्यकर्म का संचालन जवाहर श्रीवास्तव ने किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की डायरेक्टरी का विमोचन किया व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व संयोजक वीरेन्द्र पाठक ने पत्रकार शिव कुमार मौर्य को बेस्ट रिपोर्टर व पत्रकार सैय्यद मोहम्मद आमिर को तेज रिपोर्टर के खिताब से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विमोचन के दौरान डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब सजग प्रहरी की तरह कार्य कर रहा है। अनुकूल और विपरीत दोनों परिस्थितियों में क्लब लगातार समाज का आईना रहा है।
मीडिया के द्वारा जो भी हमारे या कार्यकर्ता के माध्यम से जानकारी मिलती है। उसे ठीक करने का प्रयास करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का कार्यक्रम हुआ है। इससे निश्चित तौर पर लोगों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक द्वारा पत्रकारों के हित की गई मांग को दोहराते हुए कहा कि पाठक जी ने जो मांग की है कि
संयोजक वीरेंद्र पाठक ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से यह मांग की कि लखनऊ में पत्रकारों को जो सुविधाएं मिल रही हैं प्रदेश भर के पत्रकारों को वह सुविधाएं प्राप्त हो एक समान कार्य के लिए एक समान सुविधाएं न्याय संगत है। इस मांग पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह जल्द ही इसे उचित प्लेटफार्म पर उठाएंगे और जो सुविधा एक जगह मिल रही है वह सुविधा पूरे प्रदेश में पत्रकारों को मिलेगी लखनऊ के पत्रकारों की तरह यहां के पत्रकारों को भी सुविधा शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाए तो हमारा ये प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का परिचय देते हुए कहा कि ये क्लब शायद देश का पहला ऐसा क्लब है। 2007 में स्थापित यह क्लब लगातार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए संघर्षशील रहा है। कार्यक्रम के अंत में क्लब के सयोजन वीरेन्द्र पाठक ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
वही इसके मौके पर डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक अध्यक्ष आलोक मालवीय ,संदीप तिवारी सचिव रितेश सिंह,अजीत सिंह कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,कार्यालय प्रभारी कुलदीप शुक्ला, अनुराग शुक्ला विनय मिश्रा आनंत पांडे संग इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button