Latest

मुस्कुराएगा इंडिया टेलिंग काउंसलिंग सर्विस” “निःशुल्क परामर्श सेवा ” के सम्बंध में आनलाइन बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह की अध्यक्षता में यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सहायता से संचालित “मुस्कुराएगा इंडिया टेलिंग काउंसलिंग सर्विस” “निःशुल्क परामर्श सेवा ” के सम्बंध में आनलाइन बैठक की गयी।

 

बैठक में रेंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को काउंसलिंग सुविधा प्रदान करने को यूनिसेफ के अधिकारियों के राज्य समन्वयक तथा मुस्कुराएगा इंडिया के कोऑर्डिनेटर एवं काउंसलर के साथ इस बात पर चर्चा की गई कि किस प्रकार से मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रेंज प्रयागराज में कार्यरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को तनाव सम्बन्धी समस्याओं से निजात दिलायी जा सकटी है तथा किस प्रकार उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है ।

आनलाइन बैठक में अंशुमाली शर्मा (राज्य समन्वयक)एन0एस0एस0, दिनेश कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी (यूनिसेफ), शैलेश प्रताप सिंह , मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार, (यूनिसेफ), डॉ रश्मि सोनी (मनोवैज्ञानिक) के साथ अन्य लोगो ने प्रतिभाग कर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस सम्बन्ध में शैलेश प्रताप सिंह , मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार, (यूनिसेफ) द्वारा बताया गया कि मुस्कुराएगा इंडिया (एन0एस0एस0) के द्वारा टोल फ्री नंबर- 63 90 90 5002 पूर्व से प्रचलित है। इस नम्बर पर आमजन एवं और पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण अपने तनाव/अवसाद/चिंता सबंधी समस्याएं निःसकोच बताकर उसका निराकरण प्राप्त कर सकते है |

Related Articles

Back to top button