Latest

कौशांबी के गोपसहसा गांव में पट्टाधारक के घर पहुंची सीबीआई

पट्टाधारक के बेटों से बंद कमरे में घंटों हुई पूछताछ। अवैध बालू खनन से जुड़ा है मामला।

कौशांबी (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जिले में अवैध खनन के मामले को लेकर सीबीआइ जांच कर रही है। सुबह फिर सीबीआई टीम जिले में जांच करने पहुंची। कौशांबी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव में रमाकांत द्विवेदी के घर पहुंची। रमाकांत के न मिलने पर सीबीआइ ने उनके बेटों से पूछताछ की। सीबीआइ टीम के गांव में दस्‍तक से खलबली मच गई।
बताया जाता है कि कौशांबी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव निवासी रमाकांत द्विवेदी को 2014 में महिला यमुना घाट पर बालू खनन का पट्टा हुआ था। इस घाट से भी अवैध बालू खनन की चर्चा थी।
इसी मामले को लेकर सीबीआइ की टीम शनिवार सुबह रमाकांत के गोपसहसा गांव पहुंची। हालांकि रमाकांत दो दिन पहले कल्‍पवास के लिए प्रयागराज माघ मेला में चले गए हैं। ऐसे में सीबीआइ ने उनके बेटों दया शंकर और गिरजा शंकर से बंद कमरे में पूछताछ की। चर्चा है कि उनके घर से खनन से जुड़े कई कागजात भी कब्‍जे में लिया है। इस दौरान सीबीआइ के साथ कौशाबी थाने के प्रभारी हेमराज सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सीबीआइ टीम की जिले में मौजूदगी से इलाके के बालु खनन से जुड़े हुए लोगों में खलबली मची हुई है।

Related Articles

Back to top button