गांधी जी की पुण्यतिथि पर माघ मेला में स्थित समाजवादी चिंतन शिविर में दी गई श्रद्धांजलि

किसानों को भगवान का दर्जा देते रहे गांधी जी – अवधेशानन्द
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l माघ मेला क्षेत्र में स्थित समाजवादी चिंतन शिविर में आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए याद किया गया l अभिनव सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति लगाए गए शिविर में सपा नेता एवं शिविर के आयोजक अवधेशानन्द ने कहा कि महात्मा गांधी जी हमेशा ही कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों को अन्नदाता और भगवान का दर्जा देते रहे l आज भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो चुकी है l मुख्य अतिथि लोकतन्त्र सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम नरेश सिंह ने कहा कि इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकता है कि अन्नदाता को अपने हक के लिए कड़ाके की ठंड में दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है और सरकार बहरी बनी हुई है l कामरेड हरिश्चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पूरे विश्व में गांधी जी की मार्केटिंग करने वाली भाजपा गांधी के सिद्धांतों को भूल चुकी है l
इस अवसर पर सर्व श्री अवधेशानन्द, राम नरेश सिंह, हरिश्चंद्र द्विवेदी, अनंत बहादुर यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, कुंज बिहारी नेती, पुष्प जीव, अभिनव यादव, वीरेंद्र यादव, आदि नेतागण मौजूद रहे l



