Latest

एचआरएस और एचसी अचीवर को को मिली जीत

शाहिद खान स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचआरएस ने एडवोकेट एसोसिएशन को सात विकेट और एचसी अचीवर ने जेएसपीएस को छह विकेट से हराकर शाहिद खान स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में एडवोकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में 124 रन (श्रेष्ठ यादव 37 नाबाद, अजीत प्रताप सिंह 26, अमन तीन, मो. अहमद दो विकेट) बनाये। जवाब में एचआरएस ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 3 विकेट पर 128 रन (आजाद खान 44 नाबाद, प्रभूति कुमार 35 नाबाद, मयूर सोनकर 22, कार्तिकेय सरन, अमित सिंह व आलोक दुबे एक-एक विकेट) बना लिये।
दूसरे मैच में जेएसपीएस क्लब ने 20 ओवर में 123 रन (शैलेंद्र सिंह 32, अरविंद श्रीवास्तव 30, वरुण देव शर्मा व विपिन पांडेय दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन (आशुतोष तिवारी 40 नाबाद, नौशाद अहमद 28, अभिजीत सिंह दो विकेट) बना लिये।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री राधा रमण मिश्र ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया। शाहिद खान के पिता हाईकोर्ट के अधिवक्ता शमीउद्दीन खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयोजन सचिव सैफ अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कमेंट्री अनवर सिद्दीकी ने की। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के संयुक्त मंत्री नरेंद्र मिश्र ‘पिंटू’, एनआई जाफरी, डब्लू एस सिद्दीकी, मो. मसीह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button