दंडी स्वामी विमल देव आश्रम में काशी के उद्भव विद्वानों द्वारा विशिष्ट औषधियों एवं पंचमेवा का हवन किया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मठ मछली बंदर के मेला पंडाल में निर्मित होने वाले रुद्राभिषेक आरती एवं हवन पूजन के अलावा मठ के महंत एवं दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दंडी स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज ने काशी के उद्भव विद्वानों के द्वारा विशिष्ट औषधियों एवं पंचमेवा तथा हवन सामग्रीओ द्वारा हवन किया । महाराज जी ने बताया कि इस प्रकार के हवन का उद्देश्य जगत कल्याण तो है। साथ में इस महामारी काल में शासन द्वारा माघ मेले के आयोजक माननीय मुख्यमंत्री व प्रयागराज के जिला अधिकारी महोदय तथा मेला प्रशासन के कल्याण के विमित्त किया गया है। इस कार्यक्रम में दंडी स्वामी नगर प्रमुख महंतों में दंडी स्वामी प्रकाश आश्रम रामदेव आश्रम प्रणव आश्रम राजेश्वर आश्रम महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी योगेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी राजेश स्वरूप ब्रह्मचारी आदि अनेक संत उपस्थित रहे।



