Latest
दौलत हुसैन कालेज की टीम घोषित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अलीगढ़ में आयोजित होने वाली विपिन कुमार स्मारक अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दौलत हुसैन इंटर कालेज की टीम घोषित कर दी गयी है।
टीम इस प्रकार है। फरहान अंसारी (कप्तान), अथर्व प्रजापति (उपकप्तान), फैजान अहमद, अली जाफिर, आमिर अतहर अंसारी, अफ्फान अंसारी, मोहम्मद अरमान, सलमान खान, हंसम जायसवाल, मोहम्मद उमर, तन्मय मालवीय, कौशल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ वर्मा एवं अनस सिद्दीकी। कोच-मो. रिज़वान।
टीम तीन फरवरी को प्रयागराज एक्सप्रेस से रवाना होगी। सभी को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर टीम कोच से संपर्क करने के लिए कहा गया है।




