Latest

प्रयागराज जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार)। ईगल आई शूटिंग अकादमी एवं नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित प्रथम प्रयागराज ओपन जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को झलवा स्थित अकादमी परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 117 निशानेबाजों ने भाग लिया। फाइनल में प्रियंका सिंह, मानसी मोदनवाल, तनु सिंह, सृष्टि सिंह, देवांश केसरवानी, श्रेयांश, मिहिर श्रीवास्तव, श्रीश सिंह, शुभ यादव, वैभव चौहान और प्रशांत कुमार अपने-अपने वर्गों में विजेता घोषित किए गए। अकादमी के पिस्टल कोच विजय चंदेल और राइफल कोच फरीदउद्दीन सिद्दीकी के साथ अशोक सिंह चौहान और अनुराग सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।

Related Articles

Back to top button