Latest
श्रीरामार्चा पूजन, भण्डारा संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला के सेक्टर तीन महावीर मार्ग के दक्षिणी पटरी रामानंद ब मार्ग पर श्रीमहंत रामदास त्यागी टाटाम्बरी बाबा नर्मदेश्वर का शिविर लगा हुआ है। शिविर में शुक्रवार को श्रीरामार्चा पूजा विधि विधान से संपन्न हुई। श्रीमहंत रामदास त्यागी टाटाम्बरी बाबा ने बताया कि इस पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दौरान भगवान श्रीराम और माता जानकी के पूरे परिवार का तीन बार पूजन होता है। पूजन के बाद विशाल भण्डारे में बडी संख्या में संत-महात्मा और शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्री महंत रामसंतोष दास, महंत ध्रुव दास महराज, गोपाल दास महाराज सहित खाक चौक के सभी श्रीमहंत, महंत, संत और बडी संख्या में शिष्य शामिल हुए ।



