Latest
महिला उद्यामी कल्याण संघ की ओर से खिचड़ी बिस्किट व लड्डू वितरण किया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजसेवियों द्वारा स्लम एरिया में भोजन के पैकेट मकर संक्रांति महापर्व पर बांटा गया। प्रयागराज महिला उद्यामी कल्याण संघ की ओर से आज मकर संक्रांति के पर्व पर स्लम कालोनियों में खिचड़ी बिस्किट वाह लड्डू वितरण किया गया। शहर के सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के बाहर वा सीडीए पेंशन कॉलोनी के पास प्रेम नगर स्थित स्लम बस्ती में गरीबों को खिचड़ी दाल चावल बिस्किट लड्डू आदि चीजें वितरित की गई। इस दौरान प्रयागराज महिला उद्यामी कल्याण संघ की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन महामंत्री पल्लवी अरोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान नीलू केसरवानी मानसी व्यास आदि महिलाएं मौजूद रहे।




