अस्पताल में भर्ती शातिर बदमाश गुलशन ने रोशनदान में बनी खिड़की को तोड़कर भाग निकला

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती शातिर बदमाश गुलशन त्रिपाठी सोमवार देर रात रोशनदान में बनी खिड़की को तोड़कर भाग निकला। इसकी जानकारी अभिरक्षा मैं तैनात पुलिस कर्मियों को तब हुई जब डॉक्टर बदमाश को दवाई देने पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर भागे बदमाश की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार गुलशन को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कौशांबी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनेली गांव निवासी इंद्रपाल त्रिपाठी का पुत्र गुलशन त्रिपाठी शातिर बदमाश है। दुष्कर्म के मामले में पिछले दिनों सराय अकिल पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। एस आर एन अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में भी इसकी सूचना नहीं दी गई थी। सोमवार देर रात गुलशन त्रिपाठी ने रोशनदान की खिड़की तोड़कर पीछे के रास्ते भाग निकला। इसकी जानकारी पुलिस में हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना कौशांबी पुलिस को दी गई। इस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार का कहना है कि अस्पताल से भागे बदमाश की तलाश की जा रही है।




