Latest

मनोज जायसवाल ने नवरात्रि पर बांटा फलाहार

बरनवाल सेवा समिति द्वारा पूरे नवरात्रि बांटा जायेगा फलाहार

मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की शाम नगर के डंकीनगंज पहुँचे।जहां बरनवाल सेवा समिति द्वारा भगवान दास बरनवाल मार्ग पर स्थित शीतला माता मन्दिर पर फलाहार वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।बता दे बरनवाल सेवा समिति द्वारा नवरात्रि पर नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों पर फलाहार वितरण का आयोजन लगातार नौ दिन किया जायेगा।रविवार शाम फलाहार वितरण का कार्यक्रम शीतला मन्दिर पर आयोजित किया गया।जहां नपाध्यक्ष ने दैवीय मंत्रोच्चार के बीच माँ विंध्यवासिनी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलित कर फलाहार वितरण कार्य शुभारंभ किया।नपाध्यक्ष ने केला,सेब आदि फलों का वितरण किया।नपाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक फलाहार का वितरण एक ही स्थान और एक ही मन्दिर पर किया जाता था लेकिन बरनवाल सेवा समिति द्वारा पूरे नवरात्रि में नौ दिन नगर के विभिन्न देवी मंदिरों फलाहार वितरण किया जायेगा।ऐसा फलाहार वितरण का कार्यक्रम अभी तक किसी भी संस्था द्वारा नही किया गया था।नपाध्यक्ष ने कहा कि बरनवाल सेवा समिति द्वारा लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्य कर समाज मे एक अलग संदेश देकर बरनवाल समाज का नाम रोशन करने का काम किया है।इस मौके पर अध्यक्ष विवेक बरनवाल अजिता श्रीवास्तव प्रभुनाथ बरनवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्याम सुन्दर केसरी,सभासद गोवर्द्धन यादव,बाबू राम गुप्ता,संजय बरनवाल,कुशल बरनवाल,अमित बरनवाल,श्याम सुन्दर बरनवाल,गिरीश बरनवाल,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button