Latest

आज नौजवान क्रिकेट खिलाड़ियों के बल पर क्रिकेट खेल में विश्व रैंकिंग में भारत का प्रथम स्थान- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। परेड ग्राउंड कीडगंज में आकाश क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में चल रहे 13 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया इस अवसर पर उन्होंने आज के टूर्नामेंट में कीडगंज क्रिकेट क्लब एवं किशोरीलाल क्रिकेट क्लब के मध्य होने वाले प्रतियोगिता में दोनों टीम के खिलाड़ियों से मिलकर उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिकेट खेल जगत में एक समय ऐसा था जो भारत विश्व रैंकिंग में पीछे हुआ करता था लेकिन आज जिस प्रकार से हमारे देश के नौजवान क्रिकेट के खिलाड़ियों की मेहनत की वजह से आज पूरे विश्व की रैंकिंग में भारत क्रिकेट जगत में प्रथम स्थान पाकर देश का नाम रोशन किया है और आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है एक दिन आप सब भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज के क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रतियोगिता में कीडगंज क्रिकेट क्लब ने किशोरीलाल क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराकर विजई रहा। इस अवसर पर रिजवान राजेश केसरवानी राजन शुक्ला मयंक यादव मनीष केसरवानी नितिन केसरवानी मुकेश लारा सतीश चंद्र राव अभिषेक सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button