ए टू जेड और एचसी अचीवर को मिली जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ए टू जेड और एचसी अचीवर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए।
डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले मैच में जर्नलिस्ट इलेवन ने 20 ओवर में 139 रन (अमित श्रीवास्तव 60, मो. रज़ी 43, अतुल सिंह दो विकेट) बनाए। जवाब में ए टू जेड ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन (रवींद्र 45, सुमित खन्ना 35, अमित श्रीवास्तव दो विकेट) बना लिए। अमित खन्ना को अब्बास अली ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में एचसी अचीवर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन (अभिजात अवस्थी 50, अजय यादव 45, अज़हर उस्मानी 40, राम प्रसाद 20 नाबाद, बृजेश तीन, अरुण कुमार दो विकेट) बनाकर जय सेल्स वॉरियर्स को 20 ओवर में 134 रन (मो. नसर 31, इश्तियाक अली 24, वक़ार रिज़वान 22, विपिन पांडेय तीन, सैफ अहमद दो विकेट) पर सीमित किया। अज़हर को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।




