माधव संकुल के संस्कृति महोत्सव में रानी रेवती देवी के छात्रों ने अपना परचम लहराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्या भारती की संकुल योजना के अंतर्गत
माधव संकुल का संस्कृति महोत्सव (संस्कृति बोध प्रश्नमंच) माधव ज्ञान केंद्र नैनी में संपन्न हुआ। जिसमें 6 विद्यालयों ने भाग लिया था l उक्त प्रतियोगिता में रानी रेवती सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज राजापुर के बालवर्ग की टीम कार्तिकेय मिश्रा ,मृत्युंजय शुक्ल एवं शशांक यादव ने 12 में 12 प्रश्न का उत्तर देकर प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, इसी प्रकार किशोर वर्ग की टीम देवांश मिश्र,प्रवीण शर्मा एवं अनुराग यादव ने भी 12 में 11 प्रश्न का उत्तर देकर प्रथम स्थान बनाया ,तथा तरूण वर्ग की टीम में ऋषभ पांडेय ,आदित्य झा एवं निहाल सिंह ने भी 12 में 12 प्रश्नों का उत्तर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया l इसी प्रकार बाल वर्ग के कथोपकथन में शक्ति पांडेय ने चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु आचार्य चाणक्य की ऐतिहासिक शौर्य गाथा का कहानी कथन शैली में वक्तव्य देकर पहला स्थान बनाया तथा किशोर वर्ग के आशु भाषण में आदित्य यादव ने भी प्रथम स्थान अर्जित किया एवं
तरुण वर्ग में पीयूष तिवारी ने आशु भाषण में दूसरा स्थान बनाया। कुल 12 प्रतिभागियों में 11 प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बांकेबिहारी पांडेय ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने आगे बढ़ो कि जिसके आगे राह नही,वही लगन हो वही समर्पण लक्ष्य वही फिर चाह वही। उन्होंने आगे कहा कि सभी छात्र अपनी तैयारी में दृढ़ता के साथ जुड़ जाएं उन्होंने डॉक्टर अब्दुल कलाम के जीवन की एक घटना का उल्लेख करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया l उक्त छात्रों का मार्गदर्शन दिनेश कुमार शुक्ला संतोष कुमार तिवारी एवं जितेंद्र कुमार तिवारी ने किया। छात्रों की इस सफलता पर रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे, आनंद कुमार ,अशोक कुमार मौर्य, सत्य प्रकाश पांडे, अवधेश कुमार, सुनील कुमार ,दीपक दयाल, मान सिंह यादव, शैलेश सिंह यादव ,ऋचा गोस्वामी, पायल जायसवाल ,विनय कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार तिवारी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की l



