देश

बदलने लगे हालात, सात फ्लाइटों ने भरी उड़ान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी का असर फ्लाइट की उड़ानों पर भी पड़ा था। अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट से शनिवार को सात उड़ाने हुईं। जबकि यात्रियों की कमी की वजह से चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। जून महीने में धीरे-धीरे फ्लाइटों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शुरुआती हफ्ते में चार से अधिक फ्लाइट नहीं उड़ रही थीं। अब आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। शनिवार को प्रमुख शहरों के लिए सात फ्लाइट रवाना हुईं। ऐसे में तीन सौ से अधिक यात्रियों ने दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी।
लॉकडाउन के दौरान हवाई सफर करने वालों की संख्या बहुत ही कम हो गई थी। ऐसे में प्रयागराज एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों, शहरों के लिए उड़ाने भरने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ रहा था। मई महीने में सबसे बुरा हाल था। एक महीने में 300 से अधिक फ्लाइट निरस्त रहीं थी।

Related Articles

Back to top button