युवक की मौत के बाद शाहगंज थाने का किया घेराव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल शाहगंज थाना क्षेत्र में गोली लगने से जख्मी आबिद की मौत के बाद मंगलवार को दर्जनों लोगों ने शाहगंज थाने का घेराव किया। लोग आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने उन्हें समझाया कि युवक को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
अतरसुइया के रहने वाले आबिद को दो दिन पूर्व शाहगंज में अरमान नामक युवक ने सिर में दो गोली मार दी थी। गोली लगने से जख्मी आबिद की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसका एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आबिद की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस प्रकरण में नामजद आरोपी अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला इंस्ट्राग्राम पर एक फोटो पर की गई टिप्पणी से जुड़ा था।


