अनीता सिंह को चुनाव जिता कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें: नरेंद्र सिंह

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को पंचायत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मेजा छेत्र के जिलापंचायत वार्ड संख्या 67 (मेजा प्रथम) मे प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दिया। समाजवादी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अनीता सिंह के समर्थन मे उनके पति सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने लोटाढ़, तलिया, भुसका, गेदुराही, गुनई गहरपुर सहित विभिन्न गाँवों मे जन सम्पर्क करके सपा समर्थित उम्मीदवार अनीता सिंह को विजयी बनाने की अपील किया। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिलापंचायत सदस्य पद हेतु अनीता सिंह को भारी बहुमत से चुनाव जिता कर अखिलेश यादव के हाँथों को मजबूत करें। इसी तरह अनीता सिंह अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के अखरी, शाहपुर, सन्जइला सहित कई गाँवों मे जन सम्पर्क करके भारी बहुमत से जिताने की अपील किया।अनीता सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से कहा कि चुनाव मे भारी बहुमत से जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनायें ताकि 2022 मे सपा सरकार बनाने मे आसानी हो। उन्होने सपा कार्यकर्ताओं से पुरजोर अपील किया कि ‘एक भी वोट न घटने पाये और एक भी वोट न बटने पाये’ की तर्ज पर एक-एक वोट सपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष मे डलवाने का प्रयास करें। इसी तरह युवा सपा नेता हिमान्शु सिंह भी अपनी टीम के साथ मरहा, मेजिया आदि गावों मे जनसम्पर्क किया।साथ मे डा. हरीशंकर यादव, भइया लाल सेठ, विद्या रमण सिंह, दशरथ कुश्वाहा, मगरू पाल, शिवम सिंह, रितेश यादव, सुशील गुप्ता, जवाहिर बिन्द रहे।




