Latest

रेल यात्रा के लिए एकल, तेज व व्यापक सूचना पोर्टल

वेबसाइट रेल मदद पर जाकर रेल यात्री पा सकेंगे एकमुश्त जानकारी
आरक्षण के दौरान मोबाइल नंबर दर्ज कराकर प्राप्त करें सही अपडेट

( विनय मिश्रा )। प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में ट्रेनों के संचालन, समय और ठहराव में व्यापक बदलाव किया गया है। जहां एक ओर कई यात्री ट्रेनें रद चल रही हैं तो कुछ ट्रेनों को कोविड स्पेशल के नाम से चलाया जा रहा है। अकेले उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली 121 जोड़ी प्रारम्भिक एवं अन्य विशेष ट्रेनों के समय, ठहराव आदि में संशोधन किया गया है। विशेष ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं।
सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक, यात्री अब किसी भी विशेष ट्रेन, समय-सारिणी, यात्री एवं पार्सल सेवाओं से संबंधित जानकारी एकल, तेज और व्यापक पोर्टल रेल-मदद के वेबसाइट पर जाकर या रेल मदद राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट के अतिरिक्त रेल मदद मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
रेल-मदद यात्री और पार्सल सेवाओं से संबंधित सभी पूछताछ के लिए एक एकल खिड़की सुविधा है और यह पोर्टल नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) की वेबसाइट टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट, अनारक्षित टिकटिंग ऐप, ऑनलाइन रिटायरिंग रूम बुकिंग की वेबसाइट, यात्री आरक्षण जानकारी वेबसाइट और भारतीय रेल के आधिकारिक वेबसाइट के लिए एक जगह पर जरूरी लिंक भी प्रदान करता है। इसका उपयोग ट्रेनों और स्टेशनों से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button