Latest

कोविड प्रभावित हर व्यक्ति का इलाज सुनिश्चित किया जाये-अध्यक्ष लालू मित्तल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर सर्व उद्योग व्यापार मंडल प्रयाग की करोना को लेकर होने वाली प्रतिदिन टेली कांफ्रेंसिंग से होने वाली समीक्षा बैठक में आज जो मुख्य बाते अधिवक्ता मनु शर्मा, प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारियों से राय से आई है उसके अनुसार प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी और प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया की
कोविड प्रभावित हर व्यक्ति का इलाज सुनिश्चित किया जाये। अस्पताल में बेड की उपलब्धता सार्वजनिक किया जाये। शहर में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मय सिलेंडर, दवा, इंजेक्शन उपलब्ध किया जाये, व ऐसे समस्त केन्द्रों का नाम सरकार उपलब्ध करवाये। तत्काल वृहद अस्थायी कोविड अस्पताल का निर्माण सुनिश्चित हो। शहर में सुलभ Rtpcr जांच केन्द्र स्थापित हो जहां पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध हो तथा 12 घंटे में जांच रिपोर्ट मिलना सुनिश्चित हो। कन्ट्रोल रूम की स्थापना हो, जहां से पारदर्शी रूप से सारी जानकारी उपलब्ध हो। अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। अन्य ऐसे आदेश पारित करने की कृपा करें, जिससे जनमानस की जान की रक्षा सुनिश्चित किया जा सके। fabiflu दवा पर्याप्त मात्रा में आना शुरू हो गई है और निर्धारित दुकानों से मिलने लगी है, थोक विक्रेता इसमें सहयोग करे की सप्लाई रुकने ना पाए।
रेमडेसिवर इंजेक्शन का कोटा प्रयागराज में बढ़ाया जाए ,इस बात का संज्ञान मुख्य्मंत्री जी को लेना चाहिए।
कई जगह मास्क की चेकिंग के नाम पर अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत आ रही है। दवा के दुकानदारों से मारपीट की घटना आ रही है उनको सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। अंतिम संस्कार में ज्यादा पैसा लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा दवा की फुटकर दुकान वाले जब देर रात दुकान बंद करके अपने घर को जाते हैं तो उनको परेशान किया जाता है, कई दुकानदारों का चालान कर दिया गया है। प्रशासन प्रशासन को फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए विशेष पासजारी करें अन्यथा फुटकर दुकानदार भी 8:00 बजे अपनी दुकान बंद कर देगा। इन बातो को तत्काल शहर के प्रशाशन और जनप्रतिनिधियों को संज्ञान में लेकर इनका निवारण करना चाहिए ताकि आम जन्मानस को राहत मिल सके और प्रयागराज को बचाया जा सके जनप्रतिनिधि एवं अन्य उद्योगपतियों को आगे आना चाहिए। लालू मित्तल ने ऑक्सीजन की बेतहाशा मांग को देखते हुए उद्योगपतियों से निवेदन किया है कि नगर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करें। आज की मीटिंग का संचालन सिविल लाइंस अध्यक्ष नीरज जयसवाल ने किया जिसमे की मुख्य रुप से संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता महामंत्री अनुप वर्मा, युवा अध्यक्ष नमन ज्योत सिंह, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, काशिफ अमान, अन्नु केसरवानी, मुसाब खान, संदीप जयसवाल, अंजनी केसरवानी, रवि गुप्ता, निखिल पांडेय, दिलीप कुमार काके, सतीश केसरवानी ओम प्रकाश गुप्ता, आदि अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button