Latest

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एक है और एक ही रहेगा। उसमें कहीं दो फाड़ नहीं है- श्रीमहंत नरेंद्रगिरि महाराज

(अनुराग शुक्ला )हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने बताया अखाड़ा परिषद एक है । हमारे तीनों बैरागी अणि के प्रतिनिधियों से बात हो गई है। वह अखाड़ा परिषद में रहने की बात कर रहे हैं। बैरागी अखाड़ों के लिए कुंभ के निमित्त कोई भी कार्य मेला अधिष्ठान की ओर से अब तक नहीं कराया गया है। जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने काफी पहले ही इसके आदेश दे दिए थे। बैरागी अखाड़ों के लिए राज्य सरकार की ओर से आवंटित धनराशि तीन से चार दिनों में अखाड़ों के खातों में पहुंच जाएगी। इस संदर्भ में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हो गई है। उन्होंने कहा कि बैरागी अखाड़ों की ओर से उनके प्रतिनिधियों का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से अलग होने का एलान आवेग में उठाया गया कदम था। इसे लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एक है और एक ही रहेगा। उसमें कहीं दो फाड़ नहीं है। तीनों बैरागी अणि भी अखाड़ा परिषद के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button