सागर के बहुमुखी खेल से दि माइटी डेमोंस विजयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सागर गुप्ता के हरफनमौला खेल (69 नाबाद एवं तीन विकेट) से दि माइटी डेमोंस ने एचसी अचीवर को एक विकेट से हराकर प्रेम लता मिश्रा मास्टर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये। एक अन्य मैच में अली एकादश ने महाकाल एकादशक को 15 रन से हराया।
डीएवी कालेज मैदान पर रविवार को खेले गये मैच में एचसी अचीवर ने 19.1 ओवर में 151 रन (विपिन पांडेय 33, अश्वनीजीत पाल 30, अभिजात अवस्थी 20, सागर गुप्ता तीन, अजीत कुमार दो विकेट) बनाये। जवाब में दि माइटी डेमोंस 19.5 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन (सागर गुप्ता 69 नाबाद, विपिन पांडेय तीन, अभिषेक श्रीवास्तव व सैयद फैजान दो-दो विकेट) बना लिये। सागर को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। इससे पूर्व अली एकादश ने 17 ओवर में 103 रन (मेहदी 20, अकबर अली 18, जितेंद्र व मन्नु तीन-तीन, शिवम दो विकेट) बनाकर महाकाल एकादश को 13.3 ओवर में 88 (कुश मिश्र 16, शहाम चार, दानिश व आसिफ दो-दो) पर समेट दिया।



