Latest

मैक एकादश सेमीफाइनल में, हैदर मैन ऑफ दि मैच

जाफरी कैशमनी टी-20 क्रिकेट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मैक एकादश ने एडवोकेट एकादश को 99 रन से हराकर एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में मैन ऑफ दि मैच इरफान हैदर (52 रन एवं एक विकेट) और दीपेंद्र शर्मा (58 नाबाद, 30 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमआईसी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर मैक एकादश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन (दीपेंद्र शर्मा 58 नाबाद, हैदर इरफान 52, शाद खान 44, मोहम्मद अहमद दो, फैज़ान व ज़हीर अब्बास एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में एडवोकेट एकादश की टीम 14.1 ओवर में 94 रन (श्रीश चंद्रा 40, सैफ अहमद 19, शैलेश पांडेय 11, अजय कुमार तीन, विकास दो, हैदर इरफान व शाद खान एक-एक विकेट) पर समेट दिया। मैच से पहले मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज के प्रबंधक फरहान उल्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं मैच के बाद टूर्नामेंट सचिव नज़रुल इस्लाम जाफरी ने हैदर इरफान को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। सोमवार को दौलत हुसैन कालेज का मुकाबला चौधरी नौनिहाल क्लब से होगा।

Related Articles

Back to top button