दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक बड़ा विवाद

दोनो पक्षो की तरफ से जमकर चली लाठिया।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के कटघर इलाके के पास दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया। दोनो पक्षो की तरफ से जमकर लाठियां बरसाईं गई है । हालांकि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। एक पक्ष ने पड़ोस में रहने वालो पर आरोप लगाया है कि आए दिन उनके घर के लोग उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं । और कई बार इसको लेकर के विवाद हो गया है। आज भारी संख्या में आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पर पहुंचे । और पीड़ित पक्ष के लोगों को जमकर लाठियों से पीट दिया ।काफी देर तक चले इस विवाद में 9 लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से मुट्ठीगंज थाने में तहरीर दे दी गई है ।उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी और जो भी आरोपी होगा । उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।



