एएएचसीए और जेएसपीएस ने जीते मैच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एएएचसीए ने शताब्दी एकादश को सात विकेट और जेएसपीएस ने एएलसी को 58 रन से हराकर शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में शताब्दी एकादश ने 20 ओवर में 129 रन (अजीत 29, पंकज कुशवाहा 23, आशीष यादव 20, अजय पांडेय चार, मुकेश सिंह दो विकेट) बनाये। जवाब में एएएचसीए ने 16.5 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन (आकाश मिश्र 40, फैजान सिद्दीकी 31, मोहित सिंह 21, अजीत व नितिन एक-एक विकेट) बना लिये। मैच से पहले वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह ने परिचय प्राप्त किया।
दूसरे मैच में जेएसपीएस ने 20 ओवर में 125 रन (हेमेंद्र श्रीवास्तव 27, सैयद फैजान 24, कामेश द्विवेदी तीन, आरपी पांडेय व त्रिपुरेश सिंह दो-दो विकेट) बनाकर एएलसी को 11 ओवर में 67 रन (शिवम शर्मा 23, अभिषेक श्रीवास्तव तीन, सैयद फैजान, अभिजीत व प्रदीप राय दो-दो विकेट) पर समेट दिया।


