Latest
प्रतीक ने वीबीपीएस को दिलाई जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रतीक मौर्य (94 नाबाद, 66 गेंद, 13 चौके) के दम पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स प्वाइंट को 172 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 248 रन (प्रतीक मौर्य 94 नाबाद, ऐश्वर्य मिश्र 49, भूपेंद्र सिंह 37, शिवम पांडेय दो विकेट) बनाकर स्पोर्ट्स प्वाइंट को 22.4 ओवर में 76 रन (शिवम पांडेय 16 नाबाद, ऐश्वर्य मिश्र तीन, उज्ज्वल व आशुतोष दो-दो विकेट) पर समेट दिया।




