Latest
संगम के नजदीक मेला क्षेत्र में बनाई वाहन पार्किंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इस बार ट्रेने नाम मात्र की ही चल रही है। इसलिए ट्रेनों और बसों से कम श्रद्धालु आ रहे है। अधिकतर श्रद्धालु निजी वाहनों से आ रहे है। इसलिए उनके वाहनों को खड़ा कराने के लिए मेला प्रशासन ने परेड ग्राउंड और झूंसी की तरफ सेक्टर पांच में व्यवस्था की है। यहां पर वाहन खड़ा करके लोग संगम स्नान करने जा रहे है। इन पार्किंग के भरने के बाद मेला बाहर बनाई गई पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। फिलहाल अभी तक मेला क्षेत्र में पार्किंग तक वाहन जा रहे है।



