Latest

अंशुमान के खेल से अली एकादश ने जीता मैच।

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । अंशुमान शुक्ला के अर्धशतक (71) से अली एकादश ने रिजवी क्रिकेट अकादमी को मैत्री क्रिकेट मैच में छह विकेट से हराया।
डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर रिजवी क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 121 रन बनाये। आदित्य कुशवाहा 42, ताउस रिजवी 22 और विभव ने 13 रन बनाये। अली एकादश के स्वास्तिक सिंह, साइमन अली, अदनान अली ने तीन-तीन विकेट लिये।
जवाब में अली एकादश ने 23.1 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बना लिये। अंशुमान शुक्ला ने 71 और तशफ महमूद ने नाबाद 20 रन बनाये। रिजवी अकादमी के आभास यादव, बद्री विशाल और ताउस ने एक-एक विकेट लिया। अंशुमान को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। मैच से पहले मुम्बई क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य जावेद रिज़वी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर राशिद रिजवी, अब्बास अली, अकबर अली, शैलेंद्र सिंह और आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button